Realme 6 (रिव्यू) के भारतीय वेरिएंट को RMX2001_11.B.33 वर्ज़न नंबर के साथ नया रियलमी यूआई 1.0 मिला है। नया अपडेट डाउनलोड के लिए रियलमी वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर दिए ‘अपडेट लॉग’ के मुताबिक, नए रियलमी अपडेट में कुछ समस्याओं को ठीक किया गया है और कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। अपडेट में Google Pay को जोड़ा गया है। यह विकल्प केवल भारतीय वेरिएंट के लिए पेश किया गया है। इसके अलावा अब स्मार्टफोन हिब्रू भाषा भी सपोर्ट करेगा। कंपनी ने Realme 6 के डिफॉल्ट लॉकस्क्रीन वॉलपेपर को भी अपडेट किया है।
नए फीचर्स के अलावा कंपनी ने कुछ समस्याओं को भी ठीक किया है। रियलमी 6 में Instagram में आने वाली स्प्लैश स्क्रीन समस्या को भी ठीक किया गया है। इसके अलावा गेम स्पेस के अंदर कुछ गेम्स में 0 fps दिखाता था। रियलमी ने इस समस्या को भी ठीक किया है। आखिर में कंपनी ने यह भी दावा किया है कि Realme 6 की स्टेबिलिटी को लेकर भी कुछ सुधार किए हैं।
यदि आपको नए Realme 6 अपडेट के आने का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप अपने फोन की Settings ऐप के अंदर Software Update पर इस नए अपडेट को देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसे यहां से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
.
You must log in to post a comment.