Realme ने कंपनी के आधिकारिक कम्युनिटी फोरम के जरिए Realme 5, Realme 5s, Realme 5i और Realme C11 स्मार्टफोन के लिए भारत में ज़ारी लेटेस्ट अपडेट का ऐलान किया। रियलमी 5 और रियलमी 5एस का अपडेट वर्ज़न नंबर एक ही है, वो है RMX1911EX_11.C.55। वहीं रियलमी 5आई का अपडेट वर्ज़न नंबर RMX2030EX_11.C.53 है। दूसरी ओर, रियलमी सी11 का अपडेट वर्ज़न नंबर RMX2185_11_A.71 है। जिन यूज़र्स को नोटिफिकेशन के जरिए अभी तक अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है, वह मैनुअली सेटिंग्स में जाकर इस अपडेट की उपलब्धता चेक कर सकते हैं। हालांकि, रियलमी उन यूज़र्स के लिए सभी अपडेट के मैनुअल डाउनलोड लिंक भी तैयार किए हैं, जो कि अपडेट पाने का इंतज़ार नहीं कर सकते। वह लोग सॉफ्टवेयर अपग्रेड पेज़ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
रियलमी 5, रियलमी 5आई और रियलमी 5एस का अपडेट चेंजलॉग एक जैसा ही है। इन फोन को अपडेट के जरिए सुपर नाइट-टाइम फीचर और नया स्मूथ स्क्रोलिंग फीचर प्राप्त हुआ है। रियलमी ने स्टेटस इंफोर्मेशन इंटरफेस में IMEI कॉफी क्षमता भी पेश किया है और बैटरी प्रतिशत के डिफॉल्ट डिस्प्ले को भी ऑप्टिमाइज़ किया है। इसके अलावा, इस अपडेट के बाद से यूज़र्स ऐप पर लॉन्च प्रेस करके सीधे ऐप ड्रॉवर से ऐप को अनइंस्टॉल भी कर सकते हैं। साथ ही अपडेट ने स्प्लिट स्क्रीन समस्या में भी सुधार किया है, जिसे किसी भी थर्ड पार्टी लॉन्चर को इनेबल करने के बाद इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। स्टेटस बार में भी कुछ बदलाव पेश किए गए हैं। इसके अलावा स्टेटस बार को ऑप्टिमाइज़ किया गया है, सेकेंड डिस्प्ले ऑप्शन को जोड़ा गया है। अंत में नया अपडेट उस समस्या में भी सुधार पेश करता है जहां थर्ड पार्टी ऐप के इस्तेमाल के दौरान प्रीव्यू और वीडियो रिकॉर्डिंग इंटरफेस नाइट सीन में डीम हो जाते हैं।
रियलमी सी11 के लेटेस्ट अपडेट में डुअल मोड ऑडियो फीचर को जोड़ा गया है और कॉलिंग समस्या को फिक्स किया गया है। इसके अलावा फोन कॉल के दौरान स्क्रीन बंद होने की समस्या को भी इस अपडेट में ठीक कर दिया गया है।
You must log in to post a comment.